ARCHIVES
VOL. 3, ISSUE 4 (2017)
अंग्रेजी-हिंदी मशीनी अनुवाद तंत्रों की मूल्यांकन पद्धतियाँ
Authors
सुमेध खुशालराव हाडके, गिरीश नाथ झा
Abstract
मशीनी अनुवाद शब्द का प्रयोग ‘कंप्यूटर अनुवाद’ के लिए किया जाता है, जिसमें किसी पाठ या वाक्य का एक प्राकृतिक भाषा से दूसरी प्राकृतिक भाषा में स्वचालित अनुवाद किया जाता है। मशीनी अनुवाद के क्षेत्र में अनुसंधान की शुरूआत 1950 के बाद शुरू हुई थी। उसके बाद से विश्व स्तर पर भाषा वैज्ञानिक और कंप्यूटर वैज्ञानिकों ने विविध भाषाओं के लिए मशीनी अनुवाद के तंत्र विकसित किए गए। साथ में उनके मूल्यांकन के लिए अनेक पद्धतियों का भी विकास किया। यह मूल्यांकन पद्धतियाँ मशीनी अनुवाद तंत्रों के गुणवत्ता की जाँच करने के लिए तथा विशिष्ट तंत्र की अनुवाद प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए उपयोगी साबित हुई है। इस शोध आलेख में मानव मूल्यांकन और स्वचालित मूल्यांकन पद्धतियों का विवेचन किया गया है जो अंग्रेजी से हिंदी मशीनी अनुवाद तंत्रों के लिए कार्य करती हैं। साथ ही यह भी विवेचन किया गया है कि भारतीय भाषाओं के लिए उपलब्ध मशीनी अनुवाद तंत्रों के मूल्यांकन के लिए कौन सी पद्धति सर्वश्रेष्ठ हैं।
Download
Pages:16-19
How to cite this article:
सुमेध खुशालराव हाडके, गिरीश नाथ झा "अंग्रेजी-हिंदी मशीनी अनुवाद तंत्रों की मूल्यांकन पद्धतियाँ". International Journal of Hindi Research, Vol 3, Issue 4, 2017, Pages 16-19
Pdf, Certificate, Cover Page, Index Page, Editorial Page, Accept Letter
Please enter the email address corresponding to this article submission.

