Logo
International Journal of
Hindi Research
ARCHIVES
VOL. 8, ISSUE 4 (2022)
डॉ अंबेडकर एवं महात्मा गांधी की हरिजन चेतना
Authors
इंदु
Abstract
बच्चों के मन-मस्तिष्क के विकास में तत्कालीन परिस्थितियां प्रमुख रूप से उत्तरदाई होती है। उनका घर, परिवार व समाज उनके व्यक्तित्व निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाता है। इसी व्यक्तित्व-निर्माण से उनकी अपनी पहचान बनती है व वैश्विक परिदृश्य में एक पहचान भी बनी। महात्मा गांधी व डॉ. भीमराव अंबेडकर भी ऐसे ही दो महान विभूतियां हैं जिनके मन-मस्तिष्क पर उनके घर, परिवार व समाज के वातावरण का गहरा प्रभाव पड़ा और आगे चलकर ये दो महान विभूतियां अपने विचारों वा कार्यों, चाहे वो सामाजिक हो, राजनीतिक हो या धार्मिक हो द्वारा विश्व क्षितिज पर उन्होंने अपनी चमक बिखेरी स जहां गांधी जी ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व प्रदान कर देश आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और राष्ट्रपिता के रूप में ख्यातिलब्ध हुए। वहीं डॉ अंबेडकर ने भारत की संविधान निर्मात्री सभा को नायकत्व प्रदान करते हुए विश्व का सबसे विशाल लिखित संविधान देश को समर्पित कर अपने अदम्यकौशल का परिचय दिया महात्मा गांधी व डॉ भीमराव आंबेडकर दोनो ही हमारे देश की महान विभूतियां हैं यह हमेशा अपने आदर्शों, विचारों, कार्यों के रूप में अपनी प्रासंगिकता एवं महत्ता बनाए रखे हुए हैं।
Download
Pages:4-6
How to cite this article:
इंदु "डॉ अंबेडकर एवं महात्मा गांधी की हरिजन चेतना". International Journal of Hindi Research, Vol 8, Issue 4, 2022, Pages 4-6
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.