Logo
International Journal of
Hindi Research
ARCHIVES
VOL. 4, ISSUE 6 (2018)
दर्शकों की रूचि और स्थल संग्रहालय : मुमताज महल स्थल संग्रहालय का अध्ययन
Authors
संजू
Abstract
किसी भी देश के इतिहास को जानने में संग्रहालय एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। आज संपूर्ण विश्व में प्रत्येक देश का अपना एक राष्ट्रीय संग्रहालय है जो इस देश के गौरवमय इतिहास को प्रदर्शित करता है। राष्ट्रीय संग्रहालयों के साथ-साथ स्थल संग्रहालय भी अत्यंत महत्वपूर्ण होते है क्योंकि ये किसी ऐतिहासिक इमारत के इतिहास को बताते है।
राष्ट्रीय संग्रहालयों को देखने में दर्शक काफी रूचि रखते है क्योंकि ये उनके देश के इतिहास को प्रस्तुत करते है परन्तु स्थल संग्रहालय को घूमने में उनकी रूचि कितनी है यह एक महत्वपूर्ण प्रश्न है। इस लेख में यह प्रस्तुत किया गया है कि ऐतिहासिक इमारत घूमने आये दर्शकों की संग्रहालय घूमने में कितनी रूचि है ताकि स्थल संग्रहालय के बनाये जाने के औचित्य को समझा जा सका। संग्रहालय का कार्य केवल संग्रह करना ही नहीं अपितु लोगों को उस संग्रह से अवगत कराना भी होता है। अतः यह पता करना अत्यंत ही आवश्यक हो जाता है कि संग्रहालयों को देखने में दर्शकों की रूचि है भी या नहीं।
Download
Pages:45-47
How to cite this article:
संजू "दर्शकों की रूचि और स्थल संग्रहालय : मुमताज महल स्थल संग्रहालय का अध्ययन". International Journal of Hindi Research, Vol 4, Issue 6, 2018, Pages 45-47
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.