Logo
International Journal of
Hindi Research
ARCHIVES
VOL. 5, ISSUE 2 (2019)
मानवाधिकार संरक्षण में मीडिया की भूमिका
Authors
डाॅ0 शशि वर्मा
Abstract
मानव बुद्धिमान एवं विवेकपूर्ण प्राणी है और इसी कारण इसको कुछ ऐसे मूल तथा अहरणीय अधिकार प्राप्त होते है जिन्हें सामान्यतया "मानवाधिकार" कहा जाता है। अधिकार उन्मुक्ति होने के कारण इस बात को निर्दिष्ट करते है कि कोई भी कार्य व्यक्ति की इच्छा के विरूद्ध नहीं किया जा सकता या नहीं किया जाना चाहिए। इस अवधारणा के अनुसार मानव को अन्यायोचित और अपमानजनक व्यवहार से संरक्षित किया जाना चाहिए। वर्तमान में लोकतंत्र का चैथा स्तंभ माना जाने वाला मीडिया, मानवाधिकार संरक्षण में अपनी महत्ती भूमिका आवश्यक रूप से निभा सकता है। वास्तव में मीडिया क्या है ? मीडिया शब्द श् मीडियेटरश् शब्द से बना है जिसका आशय दो लोगों केे बीच परस्पर संवाद बनाने का माध्यम है। यह संचार का सरल एवं सक्षम साधन है। मीडिया का मुख्य कार्य है कि वह जितनी जल्दी हो सकेे सूचना को पूरे समाज में प्रसारित कर दे। इस आधार पर कहा जा सकता है कि मीडिया जितना अधिक सक्रिय होगा मानव अधिकारों का संरक्षण उतनी ही तेजी से होगा। दूसरी ओर यह भी कहा जा सकता है कि मीडिया के अधिकतम सक्रियता के चलते समाज में व्याप्त विसंगतियाँ और मानव अधिकार के हनन को द्रुत गति से रोका जा सकता हैं । मीडिया का काम सत्ता एवं समाज में मौजूद महामानवों पर नजर रखना, उनकी मनमानी पर अंकुश लगाने की कोशिश करना, उनके गलत कार्यों को जनता के सामने लाना है। प्रश्न यह है कि क्या मीडिया अपनी भूमिका निभा रहा है?
Download
Pages:21-23
How to cite this article:
डाॅ0 शशि वर्मा "मानवाधिकार संरक्षण में मीडिया की भूमिका". International Journal of Hindi Research, Vol 5, Issue 2, 2019, Pages 21-23
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.