Logo
International Journal of
Hindi Research
ARCHIVES
VOL. 7, ISSUE 3 (2021)
भारतेंदु हरिश्चंद्र की भाषा दृष्टि और राष्ट्रीय चेतना
Authors
डॉ. आभा शर्मा
Abstract
भारतेन्दु हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के माध्यम से देश की जनता में राष्ट्रीयता की चेतना फैला देना चाहते थे.भारतेन्दु हरिश्चंद्र ने हिन्दी को राष्ट्रीयता की भावना का वाहक बनाया. भाषा को उन्होंने आम बोलचाल की भाषा से जोड़ा और समाज की नवीन चेतना के प्रसार का माध्यम बनाया. इस प्रकार उन्होंने भाषा को राष्ट्रीय चेतना और राष्ट्रीय चेतना से भाषा को समृद्ध करने का दुहरा काम सम्पन्न किया. यह भी एक कारण है कि भारतेन्दु हिंदी के प्रति जनता का समर्थन जुटाकर आंदोलन की सृष्टि करने में समर्थ हुए. भारतीय जनता की आम बोलचाल की भाषा को अपनाते हुए उन्होंने उस पर विशेष ध्यान दिया तथा व्यावहारिक स्तर पर अपनी रचनाओं में इसको आधार बनाया.
Download
Pages:143-148
How to cite this article:
डॉ. आभा शर्मा "भारतेंदु हरिश्चंद्र की भाषा दृष्टि और राष्ट्रीय चेतना ". International Journal of Hindi Research, Vol 7, Issue 3, 2021, Pages 143-148
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.