ARCHIVES
VOL. 7, ISSUE 4 (2021)
समाचार संपादन का नया नजरिया: गेटकीपिंग
Authors
डॉ. संजय सिंह बघेल
Abstract
गेटकीपिंग संपादन-कला की उस प्रक्रिया का नाम है जिसके माध्यम से प्रसार के लिए सूचना को फ़िल्टर किया जाता है, चाहे वह प्रकाशन, प्रसारण, इंटरनेट या संचार के किसी अन्य माध्यम के लिए हो। गेटकीपिंग का अकादमिक सिद्धांत संचार अध्ययन, पत्रकारिता, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र सहित अध्ययन के कई अन्य क्षेत्रों में भी उपयोग किया जाता है I यह मूल रूप से पहले मास मीडिया पर ही केंद्रित था, लेकिन अब गेटकीपिंग सिद्धांत इंटरनेट आधारित कई अनेक विषयों का एक गतिशील माध्यम बन चुका है । आज मीडिया संरचना के सभी स्तरों पर गेटकीपिंग होती है I आज कोई भी रिपोर्ट प्रकाशित करने के पहले संपादक और प्रबंधन यह तय करता है कि कौन से स्रोतों को रिपोर्ट अथवा कहानी का हिस्सा बनाना है अथवा नहीं I इसके पीछे इसमें मीडिया आउटलेट मालिक और यहां तक कि विज्ञापनदाता भी शामिल होता हैं क्योंकि किसी भी समाचार-पत्र का राजस्व समाचार में प्रकाशित होने वाली ख़बरों पर जो आधारित होता हैं । अब जब इंटरनेट और पेड मीडिया का विस्तार बहुत तेजी से हो रहा है, ऐसे में संपादक की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती हैं कि कैसे ख़बरों की प्रामाणिकता को बनाये रखते हुए विज्ञापनदाता के हितों का भी ख्याल रखा जा सके I
Download
Pages:107-111
How to cite this article:
डॉ. संजय सिंह बघेल "समाचार संपादन का नया नजरिया: गेटकीपिंग ". International Journal of Hindi Research, Vol 7, Issue 4, 2021, Pages 107-111
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.

