Logo
International Journal of
Hindi Research
ARCHIVES
VOL. 8, ISSUE 1 (2022)
प्रेमचंद की कहानियों का दृश्यात्मक रूप
Authors
प्रियांशी गुप्ता
Abstract
हिंदी के महान उपन्यासकार और कथाकार सम्राट मुंशी प्रेमचंद ने हिंदी साहित्य में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कराया। प्रेमचंद ने अपने जीवन काल में भीषण गरीबी का सामना किया। प्रेमचंद ने जब अपनी कलम से हिंदी साहित्य को समृद्ध करना शुरू किया तब उनकी कहानियों ने न केवल साहित्य को फिल्मी दुनिया को भी प्रभावित किया। उनकी अनेक हिंदी कहानियों पर निर्देशकों ने फिल्में बनाई और उन्हें पर्दे पर दिखा कर प्रेमचंद की सराहना की। प्रेमचंद पर्दे पर दिखाई गई उनकी कहानियों पर बनी फिल्मों से पूरी तरह से नाखुश थे। उन्होंने अपनी गरीबी को दूर करने के लिए मुंबई में जाकर फिल्मी दुनिया में कदम रखा लेकिन वे अपने पैर वहां अधिक दिनों तक नहीं जमा पाए क्योंकि वहां का वातावरण और व्यवस्था उनकी समझ से परे थी। प्रेमचंद ने तो फिल्मी दुनिया को छोड़ दिया लेकिन फिल्मी दुनिया ने उन्हें आज तक नहीं छोड़ा और हमेशा याद रखा। प्रेमचंद ने अनेक सामाजिक मुद्दों पर कहानियां लिखी, जिससे पर बनी फिल्मों से विवाद भी उत्पन्न हुआ।
Download
Pages:29-30
How to cite this article:
प्रियांशी गुप्ता "प्रेमचंद की कहानियों का दृश्यात्मक रूप ". International Journal of Hindi Research, Vol 8, Issue 1, 2022, Pages 29-30
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.