ARCHIVES
VOL. 8, ISSUE 2 (2022)
हिन्दी में अनूदित बाल कहानियाँ
Authors
संध्या
Abstract
मुख्य धारा के साहित्य की ही तरह बाल साहित्य भी बहुत महत्त्वपूर्ण है। यह वर्तमान युग की अनिवार्य आवश्यकता है। बाल साहित्य की ओर अधिक ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अफ़सोस की बात है कि हमारे देश में अधिकतर बच्चों को पाठ्य-पुस्तकों तक ही सीमित रखा जाता है। माता-पिता उन्हें खिलौने, वीडियो गेम इत्यादि तो उपलब्ध करवाते हैं पर किताबों की तरफ़ उनका ध्यान कम ही जाता है। परिमाण और विविधता की दृष्टि से हिन्दी बाल साहित्य बहुत समृद्ध है। इनमें अनूदित बाल साहित्य का योगदान बहुत अधिक है। बहुत से प्रकाशन गृह और संस्थान इस दिशा में काम कर रहे हैं। हिन्दी में अनूदित बाल साहित्य में सबसे अधिक अनुवाद अंग्रेजी से हिन्दी में हुए हैं। इनमें सबसे अधिक समृद्ध और उत्कृष्ट अनुवाद कहानियों का हुआ है। इक्कीसवीं सदी में इस दिशा में सबसे अधिक कार्य हुआ है। अंग्रेजी से हिन्दी में अनूदित बाल कहानियाँ विविधता की दृष्टि से भी बहुत समृद्ध हैं। इनमें आम जीवन की कहानियाँ, पशु-पक्षियों पर आधारित कहानियाँ, पर्यावरण संबंधी कहानियाँ, जीवनी संबंधी कहानियाँ आदि प्रमुख हैं।
Download
Pages:18-22
How to cite this article:
संध्या "हिन्दी में अनूदित बाल कहानियाँ". International Journal of Hindi Research, Vol 8, Issue 2, 2022, Pages 18-22
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.

