ARCHIVES
VOL. 9, ISSUE 1 (2023)
मृदुला गर्ग की साहित्यिक यात्रा
Authors
डॉ. तबस्सुम खान, सुजीत कुमार
Abstract
स्त्री सशक्तिकरण के इस दौर में भारतीय नारी-विषयक दृष्टि की प्रासंगिकता अब पूरे विश्व में सिद्व हो रही है। नारी अब अबला, पराश्रिता, सुकोमला नहीं रही। बडे-बडे संघर्षों, चुनौतियों और संकटों में उसकी रचनात्मकता तथा शक्ति-रूपा छवि अब विशेष रूप से उजागर होने लगी है। वह दया, क्षमा स्नेह, वात्सल्य तथा महत्व की प्रतिमूर्ति तो है ही, परिवार, समाज तथा राष्ट्र के निर्माण और विकास में भी हर प्रकार से सक्रिय एवं समाहित दिखने लगी है। वह श्रृद्वा और सम्मान की अधिकारिणी तो सदा से रही है, परन्तु अब वह कर्मशील, कौशलयुक्त तथा अधिकार सम्पन्न छवि के साथ अपनी नई भूमिका में अग्रसर हो रही है। प्राचीन युग में नारी के अविधा माया रूप की स्वीकृति नहीं हुई थी, किन्तु विद्या माया रूप सदैव स्तुत्य एवं वंदनीय रहा है। आज विधि के क्षेत्र में, इंजीनियरिंग के क्षेत्र में, चिकित्सा के क्षेत्र में, रक्षा एवं युद्व के क्षेत्र में, नक्षत्र-विज्ञान या अन्य वैज्ञानिक तकनीकी क्षेत्रों में किसी से पीछे नहीं। भारत ने प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में स्त्री-शक्ति और सामर्थ्य को भली प्रकार उजागर किया है। एक समय था जब स्त्री चार दिवारी में बंदी थी। उसके पास अधिकार नहीं थे। अब वे सब स्वप्न की बातें होती जा रही है। स्त्री ने हमारी व्यवस्था के दोषों और उससे प्राप्त हुए संघर्षों का पूरा इतिहास जी लिया है।अब उसके भीतर एक ज्वलन्त संघर्षशील तथा लक्ष्यगामी महाशक्ति की प्रतिष्ठा होने लगी है। यह हम सभी के लिए गौरव का विषय है। पूरे विश्व में यों स्त्री के साथ कम अन्याय नहीं हुआ है। पुरूष प्रधान व्यवस्था में वह सदैव अपने को शोषित एवं हाशिये पर खडा पाती रही है। संघर्ष का नैरन्तर्य उसे बार-बार अपनी भूमिका में सोचने और कुछ करने को बाध्य करता रहा है। संस्कृत युग से आज तक यदि हम स्त्री संघर्ष की गाथा लिखें तो हमारे सामने सैकड़ों उदाहरण ऐसे आ जाते हैं जिसमें स्त्री ने हर कार्य एवं कार्य क्षेत्र में आदर्श उदाहरण स्थापित किए हैं।
Download
Pages:21-24
How to cite this article:
डॉ. तबस्सुम खान, सुजीत कुमार "मृदुला गर्ग की साहित्यिक यात्रा". International Journal of Hindi Research, Vol 9, Issue 1, 2023, Pages 21-24
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.

