ARCHIVES
VOL. 9, ISSUE 3 (2023)
पार्श्व गायिका कुमारी कंचन का हिंदी चित्रपट संगीत में अवदान
Authors
डा. शम्पा चौधरी
Abstract
चित्रपट संगीत, जिसे फिल्म संगीत भी कहा जाता है, भारतीय सिनेमा जगत का एक अभिन्न अंग है। भारतीय सिनेमा के विकास के साथ ही चित्रपट संगीत विकसित होता गया। 1930 के दशक में जब भारतीय सिनेमा का उदय हो रहा था तब सिनेमा में संगीत ने भी अपनी एक अहम् भूमिका निभाते हुए, एक महत्वपूर्ण स्थान बनानी शुरु कर दी। धीरे-धीरे चित्रपट संगीत की एक अलग पहचान बन गई।
हिन्दी चित्रपट संगीत का अतीत अत्यंत गौरवशाली रहा है, जिसमें अनेकों कलाकारों एवं गायक-गायिकाओं ने समय-समय पर अपना महत्वपूर्ण, असाधारण एवं बहुमूल्य योगदान दिया है। चित्रपट संगीत के क्षेत्र में कुछ प्रमुख कलाकार जैसे - सुरैया, लता मंगेशकर, आशा भांेसले, शमशाद बेगम इत्यादि ने अपने मधुर कंठ से सिनेमा संगीत को उच्च स्थान पर स्थापित किया है। इसी क्रम में कुमारी कंचन ने अपने करीब दो दशक के छोटे से कार्यकाल में कई सदाबहार एवं यादगार गीतों को प्रस्तुत कर चित्रपट संगीत के कई गानों को अमर बना दिया है।
प्रस्तुत शोध प्रपत्र में पार्श्व गायिका कुमारी कंचन का हिन्दी चित्रपट संगीत में योगदान के विषय में चर्चा किया जा रहा है।
Download
Pages:31-32
How to cite this article:
डा. शम्पा चौधरी "पार्श्व गायिका कुमारी कंचन का हिंदी चित्रपट संगीत में अवदान". International Journal of Hindi Research, Vol 9, Issue 3, 2023, Pages 31-32
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.

