Logo
International Journal of
Hindi Research
ARCHIVES
VOL. 9, ISSUE 3 (2023)
मीडिया में हिंदी की वर्तमान स्थिति
Authors
संजीव कुमार
Abstract
वर्तमान में अपने विचारों या भावों को आमजन तक पहुँचाने में सोशल मीडिया महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। यह एक वर्चुअल वर्ल्ड बनाता है जो इन्टरनेट के माध्यम से एक व्यक्ति दूसरों से जुड जाता है। सोशल मीडिया एक विशाल नेटवर्क है, जो कि सारे विष्व को सूत्रता में बाँधता है। यह विश्व का सुगम एवं सस्ता माध्यम है जो तीव्र गति से सूचनाओं का आदान-प्रदान करके हर क्षेत्र की घटनाओं को आमजन तक पहुँचाता है। इस माध्यम के द्वारा किसी भी व्यक्ति, संस्था, समूह और देश आदि को आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक रूप से समृद्ध बनाया जा सकता है। वर्तमान वैष्वीकरण के युग में मीडिया में जहाँ असंख्य विमर्शों को जगह मिलती है वहीं मीडिया की भूमिका भी विमर्श का एक विषय है। आज मीडिया एक बड़े विश्वव्यापी उद्योग का रूप ले रहा है। अगर कोई उद्योग विष्वव्यापी होता है तो निश्चित ही उसके सरोकार और हित भी विष्वव्यापी हो जाते हैं। इसमें लगी उपग्रह, उच्च प्रौद्योगिकी इतनी महंगी है कि उस पर लगने वाली पूंजी की कल्पना सामान्य आदमी के लिए संभव नहीं है। इसलिए मात्र अभिव्यक्ति का माध्यम आदि एकआयामी बातों से इसे समझा नहीं जा सकता। दूसरे अर्थों में आज मीडिया पर बिना उसकी सामाजिक पृष्ठभूमि के बात संभव नहीं है। आज मीडिया मात्र सूचना देने और घटनाओं का विश्लेषण ही नहीं बल्कि समझ और रुचि को दिशा देने और बदलने के गंभीर काम में भी लगा है। यह मात्र राजनीतिक विचारधाराओं के प्रचार तक सीमित नहीं रह गया है। संस्कृतियों और सभ्यताओं को नए अर्थ और दिशा देने, उनके मूल्यों और परंपराओं को बदलकर उन पर नए या कहना चाहिए नवसाम्राज्यवादी मूल्यों को थोपने के सर्वाधिक सब्वर्सिव (विनाशक) काम में लगा है। माध्यमों के इस बढ़ते महत्व के कारण ही आज समाज विज्ञान, राजनीति विज्ञान तथा मनोविज्ञान में इसे अलग से समझने और व्याख्यायित करने की कोशिशें हो रही हैं।
Download
Pages:22-25
How to cite this article:
संजीव कुमार "मीडिया में हिंदी की वर्तमान स्थिति". International Journal of Hindi Research, Vol 9, Issue 3, 2023, Pages 22-25
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.