ARCHIVES
VOL. 11, ISSUE 1 (2025)
अनुवाद की चुनौतियॉ
Authors
प्रा.मनिषा रामचंद्र गाडीलकर
Abstract
भाषा हमारे जीवन के सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण पहलुओं में से एक है।यह मनुष्यों के बीच आपसी संवाद का मूलभूत माध्यम है। भाषा का वैज्ञानिक अध्ययन भाषा विज्ञान कहलाता है। भाषा का उद्देश्य आंतरिक विचारों और भावनाओं को व्यक्त करना, जटिल एवं गूढ़़ विषयों को समझना, दूसरों के साथ संवाद स्थापित करना, अपनी इच्छाओं और आवश्यकताओं की पूर्ति करना आदि हैं। भाषा के मौखिक, शारीरिक, सांकेतिक आदि कई रुप हैं। एक अनुमान के अनुसार विश्व में लगभग पॉंच से सात हजार भाषाएॅ हैं। स्वाभाविक है कि यह सभी भाषाऍ सीखना और समझना किसी भी व्यक्ति के लिए संभव नही हैं। लेकिन एक-दूसरे से संपर्क और संवाद करना है तो सभी मनुष्यों की बुनियादी आवश्यकता है। अतः ऐसा कोई तरीका होना चाहिए, जिसके द्वारा एक-दूसरे की भाषाऍ न समझने वाले लोग भी आपस में संवाद कर सकें और अन्य भाषाओं में लिखे पत्रों, साहित्य आदि को भी पढ सकें, इसके लिए अनुवाद की महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता हैं। अनुवाद दो भाषाओं को जोडनेवाला सेतू जैसा हैं। और इसकी सहायता से लोग अन्य भाषाओं की सामग्री को अपनी भाषा में प्राप्त कर पाते हैं।
Download
Pages:55-56
How to cite this article:
प्रा.मनिषा रामचंद्र गाडीलकर "अनुवाद की चुनौतियॉ". International Journal of Hindi Research, Vol 11, Issue 1, 2025, Pages 55-56
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.

