ARCHIVES
VOL. 11, ISSUE 2 (2025)
मालती जोशी की कहानियों में अभिव्यक्त उत्तर आधुनिकता के तत्व
Authors
बिंदु कुमारी, डॉ. रितु शर्मा
Abstract
साहित्य
में उत्तर आधुनिकता एक ऐसी साहित्यिक प्रवृत्ति है जो 20वीं शताब्दी के मध्य से
उभरकर आधुनिकता के सिद्धांतों को चुनौती देती है। उत्तर आधुनिकतावाद ने हाशिए की
आवाज को केन्द्र में लाने की कोशिश की। विकास की अवधारणा को प्रश्नांकित किया।
परिणामस्वरूप हाशिए की चीजें केन्द्र में आने लगीं। आदिवासी विमर्श, दलित विमर्श,
स्त्री विमर्श, पर्यावरण संवेदना आदि कई विमर्श शुरू हुए। समाज में शुरू हुए इन
विमर्शों ने साहित्य, राजनीति, कला, फिल्म आदि कई चीजों को प्रभावित किया।
मालती जोशी ने अपने कथा संसार में इन्हीं हाशिए की आवाजों को स्वर देने की कोशिश की है। उनकी कहानियों में स्त्री स्मिता और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को महत्व दिया गया है। सामाजिक पारंपरिक ढांचे के विघटन को सूक्ष्म मनोभावों के साथ व्यक्त किया गया है। मालती जोशी की कहानियाँ भले ही बहुत 'सघन' उत्तर आधुनिक विमर्श का दावा न करें, लेकिन उनमें उत्तर आधुनिक तत्व – जैसे नारी अस्मिता, रिश्तों की जटिलता, बहुल दृष्टिकोण, पारंपरिक ढाँचों का विघटन – स्पष्ट रूप से मौजूद हैं। वे समकालीन समाज की यथार्थपरक तस्वीर प्रस्तुत करती हैं, जो उत्तर आधुनिकता के मूल भावों के अनुरूप है।

Download
Pages:82-84
How to cite this article:
बिंदु कुमारी, डॉ. रितु शर्मा "मालती जोशी की कहानियों में अभिव्यक्त उत्तर आधुनिकता के तत्व". International Journal of Hindi Research, Vol 11, Issue 2, 2025, Pages 82-84
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.