Logo
International Journal of
Hindi Research
ARCHIVES
VOL. 11, ISSUE 4 (2025)
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में हिंदी भाषा की भूमिका
Authors
डॉ. पूजा रानी
Abstract
भारत बहुभाषिकता की अनूठी परंपरा वाला देश है। लगभग 19,500 बोलियाँ और 22 अनुसूचित भाषाएँ भारतीय भाषिक विविधता का प्रमाण हैं। इनमें से हिंदी सबसे व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषा है, जिसके 52 करोड़ से अधिक मातृभाषी वक्ता और लगभग 70 करोड़ द्वितीय भाषा वक्ता हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP-2020) भारत की शिक्षा प्रणाली में एक ऐतिहासिक सुधार के रूप में उभरी है, जिसमें भाषा को शिक्षा की आत्मा माना गया है। यह नीति भारतीय भाषाओं, विशेषकर हिंदी, को ज्ञान, विज्ञान, तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा के मुख्य प्रवाह में लाने की दिशा में निर्णायक कदम है। हिंदी को शिक्षा, अनुसंधान, तकनीकी और सांस्कृतिक माध्यम के रूप में सशक्त बनाने का उद्देश्य इस नीति में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। शिक्षा नीति में भाषा को केवल संवाद का माध्यम न मानकर सीखने की प्रकृति, कक्षा की सामाजिक-सांस्कृतिक संरचना, और संज्ञानात्मक विकास का प्रमुख घटक माना गया है। इस संदर्भ में हिंदी भाषा की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि वह न केवल लाखों भारतीयों की मातृभाषा है, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत की प्रमुख वाहक भी है । प्रस्तुत शोध लेख में NEP-2020 में हिंदी की भूमिका, उसकी शैक्षिक उपयोगिता, संभावनाएँ, चुनौतियाँ तथा भविष्य की दिशा का विस्तृत विवेचन किया गया है। 
Download
Pages:103-105
How to cite this article:
डॉ. पूजा रानी "राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में हिंदी भाषा की भूमिका". International Journal of Hindi Research, Vol 11, Issue 4, 2025, Pages 103-105
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.