Logo
International Journal of
Hindi Research
ARCHIVES
VOL. 12, ISSUE 2 (2026)
उत्तराखंड में पत्रकारिता के उद्भव की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
Authors
डॉ० अमिता प्रकाश
Abstract
आधुनिक विश्व को संचार और सूचना के तीव्र प्रवाह का युग कहा जाता है, किंतु इस अवस्था तक पहुँचने से पूर्व पत्रकारिता ने एक दीर्घ ऐतिहासिक विकास यात्रा तय की है। उत्तराखंड जैसे भौगोलिक दृष्टि से दुर्गम क्षेत्र में पत्रकारिता का उद्भव और विकास विशिष्ट ऐतिहासिक, सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों की देन रहा है। प्रस्तुत शोध पत्र का उद्देश्य उत्तराखंड में पत्रकारिता के उद्भव, उसके क्रमिक विकास और सामाजिक-राजनीतिक भूमिका का ऐतिहासिक अध्ययन करना है। 1842 में मसूरी से प्रकाशित हिल्स जैसे अंग्रेज़ी समाचार पत्रों से लेकर समय विनोद, अल्मोड़ा अखबार, शक्ति, कर्मभूमि और समता जैसे हिंदी एवं क्षेत्रीय पत्रों तक उत्तराखंड की पत्रकारिता ने स्थानीय समाज में आत्मसम्मान, राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक सुधार की भावना को सशक्त किया। 
यह अध्ययन स्पष्ट करता है कि उत्तराखंड की पत्रकारिता केवल सूचना संप्रेषण का माध्यम न होकर औपनिवेशिक सत्ता के विरुद्ध जनसंघर्ष और सामाजिक जागरण की प्रभावी आवाज के रूप में विकसित हुई।

Download
Pages:72-73
How to cite this article:
डॉ० अमिता प्रकाश "उत्तराखंड में पत्रकारिता के उद्भव की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि ". International Journal of Hindi Research, Vol 12, Issue 2, 2026, Pages 72-73
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.