Logo
International Journal of
Hindi Research
ARCHIVES
VOL. 12, ISSUE 2 (2026)
मालती जोशी की कहानियों में मध्यम वर्गीय स्त्री जीवन का यथार्थ चित्रण
Authors
डॉ. जयपाल सिंह प्रजापति, श्रीमती शालिनी सिंह
Abstract
मालती जोशी जी ने अपनी कहानियों में जीवन की अनुभूतियों का सूक्ष्म एवं यथार्थ चित्रण कर, नारी जीवन में हो रही समस्याओं को अपनी कहानियों में स्थान दिया है। आम आदमी, कमजोर, असहाय तथा हाशिये पर खड़े लोगों की आवाज बनकर साहित्य में मध्यवर्गीय जीवन को उजागर करती हैं। उच्च वर्ग के पास उत्पादन के साधन, धन, शक्ति और प्रभाव अधिक होता है। मध्यम वर्ग की स्थिति समाज में निम्न वर्ग और उच्च वर्ग के बीच की होती है। मालती जोशी जी की कहानियों में शिक्षित वर्ग, व्यवसाय, नौकरी-पेशा, आय के सीमित साधनों वाले वर्ग का चित्रण हुआ है। इनकी अधिकांश कहानियों में समाज का मध्यम वर्गीय स्वरूप दिखाई देता है। खासकर स्त्री जीवन का वह रूप, जो अपने अस्तित्व के लिए परिवार एवं समाज से निरंतर संघर्षरत है। मध्यमवर्गीय परिवार में स्त्री के हितों को सदैव नजर अंदाज किया गया है। इन सबका यथार्थ चित्रण मालती जोशी जी की कहानियों में देखने को मिलता है। 
Download
Pages:70-71
How to cite this article:
डॉ. जयपाल सिंह प्रजापति, श्रीमती शालिनी सिंह "मालती जोशी की कहानियों में मध्यम वर्गीय स्त्री जीवन का यथार्थ चित्रण". International Journal of Hindi Research, Vol 12, Issue 2, 2026, Pages 70-71
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.