Logo
International Journal of
Hindi Research
ARCHIVES
VOL. 12, ISSUE 2 (2026)
विश्वेश्वरप्रसाद कोइराला के उपन्यासों में सामाजिक यथार्थ और सांस्कृतिक परिदृश्य का अध्ययन
Authors
मौसमी सिंह तिवारी
Abstract
विश्वेश्वरप्रसाद कोइराला को सामान्यतः मनोवैज्ञानिक कथाकार के रूप में प्रतिष्ठित किया जाता है, किन्तु उनका उपन्यास–साहित्य केवल मनोवैज्ञानिक विश्लेषण तक सीमित नहीं है । उनकी रचनाओं में नेपाली समाज, संस्कृति, वर्ग–संबंध, जातिगत संरचना, लैंगिक असमानता तथा अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक परिवेश का व्यापक और बहुआयामी चित्रण मिलता है । प्रस्तुत शोध का उद्देश्य कोइराला के प्रमुख उपन्यासों में निहित सामाजिक एवं सांस्कृतिक यथार्थ का विश्लेषण करना है ।
कोइराला के उपन्यास केवल मनोवैज्ञानिक संवेदनाओं की अभिव्यक्ति नहीं हैं, बल्कि वे नेपाली समाज के विविध आयामों, सांस्कृतिक बहुलता, सामाजिक विषमताओं, लैंगिक प्रश्नों तथा वैश्विक मानवीय सरोकारों का सशक्त दस्तावेज भी हैं । उनके उपन्यासों में स्थानीयता और वैश्विकता का अद्भुत समन्वय दिखाई देता है, जो उन्हें नेपाली उपन्यास परंपरा का एक विशिष्ट और बहुआयामी रचनाकार सिद्ध करता है । प्रस्तुत शोधालेख मुख्य रुप से विश्वेश्वरप्रसाद कोइराला के तीन उपन्यास तीन घुम्ती, सुमन्मिा तथा मोदिआइन पर आधारित है ।
शोध पद्धति: यह शोध आलेख गुणात्मक एवं व्याख्यात्मक पद्धति पर आधारित है । अध्ययन से ज्ञात होता है कि कोइराला के उपन्यासों में    सामाजिक यथार्थ और सांस्कृतिक परिदृश्य  केवल सामाजिक यथार्थ के रूप में उपस्थित नहीं है, बल्कि उसके कारण उत्पन्न शोषण, असमानता, मानसिक द्वंद्व, स्त्री–अस्मिता तथा मुक्ति–चेतना को भी प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया गया है । उनके स्त्री पात्र परंपरागत बंधनों से संघर्ष करते हुए अपनी स्वतंत्र पहचान और अस्तित्व की खोज करते दिखाई देते हैं । इस प्रकार कोइराला के उपन्यास  समाज की संरचना, उसकी जटिलताओं तथा उससे उत्पन्न लैंगिक असमानताओं को समझने के लिए महत्वपूर्ण साहित्यिक दस्तावेज सिद्ध होते हैं । यह अध्ययन निष्कर्ष रूप में स्थापित करता है कि कोइराला ने अपने उपन्यासों के माध्यम से  सामाजिक व्यवस्था का यथार्थवादी चित्रण करते हुए स्त्री चेतना और समानता के प्रश्नों को प्रमुखता से उठाया है ।

Download
Pages:220-223
How to cite this article:
मौसमी सिंह तिवारी "विश्वेश्वरप्रसाद कोइराला के उपन्यासों में सामाजिक यथार्थ और सांस्कृतिक परिदृश्य का अध्ययन". International Journal of Hindi Research, Vol 12, Issue 2, 2026, Pages 220-223
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.