ARCHIVES
VOL. 12, ISSUE 3 (2026)
हिंदी सिनेमा में हरियाणवी भाषा का स्वरूप
Authors
भूपेंद्र, डॉ. शर्मिला
Abstract
इस शोध पत्र में हिंदी सिनेमा क्या है तथा हरियाणवी भाषा ने हिंदी सिनेमा को किस प्रकार प्रभावित किया है इसके ऊपर चर्चा की गई है। हरियाणवी भाषा, जो पश्चिमी हिंदी की एक प्रमुख बोली है, अपने विशिष्ट उच्चारण, लोकधुनों, व्यंग्यात्मकता और सशक्त अभिव्यक्ति के कारण हिंदी सिनेमा में एक अलग पहचान बनाती है। पत्र में, हिन्दी सिनेमा में हरियाणवी भाषा के क्रमिक विकास को दर्शाने का प्रयास किया गया है कि किस प्रकार हास्य और ग्रामीण चरित्रों की साधारण बोली समय के साथ बड़े पर्दे पर ध्वनित हुई।
भारतीय समाज की भाषिक और सांस्कृति विविधता को समझने के लिए हिंदी सिनेमा एक सशक्त माध्यम है। हिंदी सिनेमा में समय- समय पर विभिन्न आंचलिक भाषाओं और बोलियों का प्रयोग किया गया है जिनमें हरियाणवी भाषा का महत्वपूर्ण स्थान है। हिंदी सिनेमा में हरियाणवी भाषा का प्रयोग न केवल भाषिक रुप में बल्कि अपने क्षेत्र विशेष के सामाजिक यथार्थ को प्रस्तुत करने के रूप में हुआ है। वर्तमान समय में हिंदी सिनेमा और संगीत के क्षेत्र में हरियाणवी का प्रयोग दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है तथा हरियाणवी भाषियों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। इस शोध पत्र का उद्देश्य हिन्दी सिनेमा में हरियाणवी भाषा के स्वरूप को आपके सामने रख कर, पाठकों को यह बताना है कि हरियाणवी भाषा भावाभिव्यक्ति के लिए कितनी सीधी, स्पष्ट, बेबाक, रोचक तथा प्रभावित करने वाली है।
Download
Pages:21-23
How to cite this article:
भूपेंद्र, डॉ. शर्मिला "हिंदी सिनेमा में हरियाणवी भाषा का स्वरूप". International Journal of Hindi Research, Vol 12, Issue 3, 2026, Pages 21-23
Pdf, Certificate, Cover Page, Index Page, Editorial Page, Accept Letter
Please enter the email address corresponding to this article submission.

