Logo
International Journal of
Hindi Research
ARCHIVES
VOL. 7, ISSUE 6 (2021)
समाज में बदलता मीडिया स्वरूप
Authors
अनिल कुमार जयंत
Abstract
आज चारों तरफ मीडिया का वर्चस्व नजर आता है। मीडिया अपने माघ्यम से लोगों तक अपनी पहुंच बनाने में कारगर सिद् हुआ है। मीडिया का जो रूप हमें पहले दिखाई देता था आज वह एक दम बदल गया है। पहले मीडिया का मतलब सूचना से हुआ करता था। सूचना में अखबार, टी-वी- समाचार और रेडियो समाचार का मुख्य माघ्यम था। धीरे-धीरे मीडिया का स्वरूप बदलकर मनोरजंन के साथ व्यवसाय जगत में दब्दील हो गया। अब इस व्यवसाय में प्रिंट, इलैक्ट्रोनिक और सोशल मीडिया का पदार्पण शुरू हो गया। पूरे विश्व में संचार माघ्यमों का जाल इतना फैल गया है कि समाज में सभी काम मीडिया की निगरानी में संभव हो रहें है। नवइलैक्ट्रोनिक माघ्यमों की तकनीक से धरती से आसमान तक अपना संजाल(नेटवर्क) फैला लिया है। यह संजाल समाज के प्रत्येक व्यक्ति को प्रभावित करता है। इस हाइटेक युग में साइबर मीडिया ने इलैक्ट्रोनिक जनसंचार माध्यमों से सारा स्वरूप पलट कर रख दिया है। इलैक्ट्रोनिक मीडिया अपने माध्यम से जनता को नई-नई सूचनाएं देकर अपने कर्तव्यों के प्रति जागररूक बनता है और अपनी लाभ रूपी लोकप्रियता को भुना लेता है। मीडिया पूरी तरह नए उपकरणों एवं नई तकनीक पर आधारित है। यह भी एक मुख्य कारण है कि लोग इसको ज्यादा पंसद करते हैं। मीडिया समाज में अलग-अलग रूपों में अपनी लोकप्रियता कायम कर रहा है। समाज में हर तबके का व्यक्ति इस अत्याधुनिक उपकरण का आनंद उठा रहा है समाज में इस लोकप्रियता को बनाए रखने के लिए मीडिया को हर रोज नई चुनौतियों से गुजरना पड़ रहा है। नई तकनीक से बने उपकरणों की लोकप्रियता पूरे ब्रह्मांड में फैल गई है। समाज में मीडिया के नए संसाधनों के आगमन से समय एवं धन का तो लाभ हुआ ही है साथ ही नई पीढ़ी को चुनौतियाँ भी मिली हैं। इस माध्यम के जरिए कुछ दुष्प्रभाव भी सामने आए है। जहाँ मीडिया का यह स्वरूप समाज को नई पहचान दे रहा है। वहीं मीडिया का गलत इस्तेमाल चाहे वह मीडिया के किसी भी सोपान से जुडा हो। वह समाज के लिए लाभदायक नही है।
Download
Pages:28-35
How to cite this article:
अनिल कुमार जयंत "समाज में बदलता मीडिया स्वरूप ". International Journal of Hindi Research, Vol 7, Issue 6, 2021, Pages 28-35
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.