Logo
International Journal of
Hindi Research
ARCHIVES
VOL. 7, ISSUE 6 (2021)
महिला सशक्तिकरण में शिक्षा की भूमिका
Authors
साधना, प्रीति
Abstract
वर्तमान युग ‘ज्ञान का युग‘ है। इस ज्ञानवान युग में वही व्यक्ति सषक्त है जो ज्ञानवान है। जिसके पास जितना ज्ञान होगा वह उतना ही सशक्त होगा। शिक्षा को महिला सशक्तिकरण’ के लिए एक मील का पत्थर माना जाता है क्योकि यह उन्हें हर चुनौतियों का जबाब देने, उनकी पारंपरिक भूमिका का सामना करने में सक्षम बनाता है। महिला सशक्तिकरण’, के बारे में जानने से पहले हमें ये समझ लेना चाहिये कि हम ‘सशक्तिकरण’ से क्या समझते है। ‘सशक्तिकरण’ से तात्पर्य किसी व्यक्ति की उस क्षमता से है जिससे उसमें ये योग्यता आ जाती है कि वह अपने जीवन से जुड़े सभी निर्णय स्वयं ले सके। महिला सशक्तिकरण’ का अर्थ है ’भारत माता का सशक्तिकरण’। वर्तमान शोध पत्र का मुख्य उद्देष्य महिला सशक्तिकरण में शिक्षा की भूमिका का अध्ययन करना है। शिक्षा देने के बाद भी लैंगिक भेदभाव भारत में अभी भी कायम है। शिक्षा ही एक ऐसा साधन है जो इस लैंगिक भेदभाव को कम कर सकता है। लड़की को बचपन में ही ऐसी शिक्षा और सुरक्षा मिलती है जिससे वह एक सीमित दायरें में कैद होकर रह जाती है। उसे वो आजादी कभी नही मिल पाती कि वो अपने फैसले खुद कर सके। उसे अपने अधिकार मिलते नही मांगने पड़ते है। स्वतंत्रता से पहले और आज तक नारी को सशक्त बनाने के प्रयास किये जा रहे है। फिर भी आज के समय में नारी सशक्त नही है। आज भी गांव में लड़कियों को उनके पति के मर जाने के बाद जला दिया जाता है। आज भी दहेज उत्पीड़न हो रहा है। दहेज न दिया जाने पर उन्हे ससुराल में पीटा जाता है। इन सभी समस्याओं का समाधान शिक्षा के द्वारा ही किया जा सकता है। महिला सशक्तिकरण, समृद्धि, विकास और कल्याण के लिए शिक्षा एक प्रमुख कारक है। शिक्षा एक ऐसी शक्ति है जो अन्य शक्तियों का आधार है। समय के साथ परिस्थितियों में कुछ बदलाव अवश्य आया है। स्वतंत्रता के बाद की बदलती हुई परिस्थितियों में महिलाओं के शिक्षा, कैरियर और रोजगार के अवसरो में काफी वृद्धि हुई है। अतः हम कह सकते है कि आज की अशिक्षित नारी को शिक्षित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास होने चाहिए। नारी को शिक्षा देकर ही उसे सशक्त किया जा सकता है। शिक्षा के माध्यम से ही उसका-आर्थिक, सामाजिक एंव राजनैतिक विकास हो सकेगा। यदि महिला सशक्तिकरण को विकसित करना है तो इसे केवल शिक्षा के माध्यम से ही आगे बढ़ाया जा सकता है।
Download
Pages:104-108
How to cite this article:
साधना, प्रीति "महिला सशक्तिकरण में शिक्षा की भूमिका ". International Journal of Hindi Research, Vol 7, Issue 6, 2021, Pages 104-108
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.