ARCHIVES
VOL. 11, ISSUE 4 (2025)
हरियाणा के ऋतु गीत: एक सांस्कृतिक अध्ययन
Authors
गीता देवी, डॉ. सीमा भाटिया
Abstract
हरियाणा की लोक संस्कृति अपनी विशिष्टता और जीवंतता के लिए जानी जाती है। इस संस्कृति का सबसे प्रामाणिक और सजीव रूप लोकगीतों में परिलक्षित होता है। हरियाणा के लोकगीतों में ऋतु गीतों का विशेष स्थान है, क्योंकि ये प्राकृतिक परिवर्तनों, कृषि जीवन ,धार्मिक आस्थाओं और सामाजिक भावनाओं को अभिव्यक्त करते हैं। ग्रामीण संस्कृति में ऋतुओं से संबंधित लोकगीत प्रचुर मात्रा में मिलते हैं। ऋतु गीतों में हरियाणा की कृषि संस्कृति, ग्रामीण जीवन, नारी की भूमिका ,धार्मिक विश्वास और सामूहिकता की भावना परिलक्षित होती है। आधुनिकता और तकनीकी विकास के दौर में यद्यपि इन गीतों की परंपरा धीरे-धीरे क्षीण हो रही है, फिर भी यह हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर के रूप में अमूल्य महत्व रखते हैं। इस प्रकार ऋतु गीत हरियाणा के समाज की प्रकृति, प्रेमी प्रवृत्ति, सामूहिकता, श्रमशीलता और सांस्कृतिक एकता को उजागर करते हैं, इनका संरक्षण और संवर्धन ने केवल सांस्कृतिक दृष्टि से बल्कि अकादमिक अध्ययन की दृष्टि से भी अत्यंत आवश्यक है।
Download
Pages:51-54
How to cite this article:
गीता देवी, डॉ. सीमा भाटिया "हरियाणा के ऋतु गीत: एक सांस्कृतिक अध्ययन". International Journal of Hindi Research, Vol 11, Issue 4, 2025, Pages 51-54
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.

