Logo
International Journal of
Hindi Research
ARCHIVES
VOL. 12, ISSUE 1 (2026)
रीसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम (RAS) में अलग-अलग स्टॉकिंग डेंसिटी व्यवस्था के तहत रिकॉर्ड किए गए हेटेरोपनिस्टेस फॉसिलिस की वृद्धि और फ़ीड उपयोग दक्षता का मूल्यांकन
Authors
मो. अकलाकुर, मो. इमरान शाह, उद्दीप्त रॉय, आशुतोष डी देव
Abstract
यह 75 दिवसीय प्रयोग रीसर्कुलेटरी जलकृषि प्रणाली (RAS) में 'सिंघी मछली' के विकास और कार्यिकीय-चयापचय प्रदर्शन के मूल्यांकन हेतु किया गया था। इस प्रणाली को लागत प्रभावी बनाने के उद्देश्य से संशोधित किया गया था, जिसमें गुरुत्वाकर्षण आधारित जल प्रवाह  द्वारा बिजली की खपत को कम किया गया और फिल्टर पर भार घटाने के लिए एक अवसादन टैंक  स्थापित किया गया। यह प्रयोग ICAR-CIFE, मोतिपुर में संपन्न हुआ, जहाँ 30,000 लीटर क्षमता वाले 9 ढके हुए पॉली टैंकों का उपयोग किया गया। प्रयोग के दौरान, जल प्रवाह की दर 46.29 लीटर/सेकंड रखी गई और प्रत्येक 15 दिनों के अंतराल पर 10% जल का विनिमय किया गया। लगभग 4.37±0.27 ग्राम औसत भार वाली मछलियों को तीन अलग-अलग संचयन घनत्वों में रखा गया। प्रयोग के परिणामों ने T1 और T2 समूहों में उच्चतम विकास दर प्राप्त हुई। खाद्य रूपांतरण अनुपात (FCR), खाद्य दक्षता अनुपात (FER), प्रोटीन दक्षता अनुपात (PER) और उत्तरजीविता दर (SR) में भी समान सुधार प्रवृत्ति देखी गई। आर्थिक और जल उपयोग दक्षता विश्लेषण से स्पष्ट हुआ कि T2 समूह में मत्स्य पालन तकनीकी रूप से टिकाऊ और आर्थिक रूप से व्यवहार्य है। अतः, यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि इस नवोन्मेषी RAS प्रणाली में सिंघी मछली का व्यावसायिक पालन 200-250/m3 प्रति घन मीटर के संचयन घनत्व पर सफलतापूर्वक किया जा सकता है।
Download
Pages:75-82
How to cite this article:
मो. अकलाकुर, मो. इमरान शाह, उद्दीप्त रॉय, आशुतोष डी देव "रीसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम (RAS) में अलग-अलग स्टॉकिंग डेंसिटी व्यवस्था के तहत रिकॉर्ड किए गए हेटेरोपनिस्टेस फॉसिलिस की वृद्धि और फ़ीड उपयोग दक्षता का मूल्यांकन". International Journal of Hindi Research, Vol 12, Issue 1, 2026, Pages 75-82
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.