Logo
International Journal of
Hindi Research
ARCHIVES
VOL. 12, ISSUE 1 (2026)
मानसिक आरोग्यता में भक्तियोग की उपादेयता: एक समग्र विश्लेषण
Authors
Dr. Mukesh Kumar Pathak
Abstract
आधुनिक युग में मानसिक समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। तीव्र प्रतिस्पर्धा, अवसरों की अनिश्चितता एवं समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का दबाव मानसिक आरोग्यता पर विपरीत प्रभाव डाल रहा है। इसकी परिणति हमें मानसिक समस्याओं एवं विकारों के रूप में देखने को मिल रही हैं। मन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने से शारीरिक व्याधियों की उत्पत्ति भी होती है और लोगों का जीवन इसी चक्र में फंसकर अपनी सुख शांति को खो बैठता है। इन समस्याओं के प्रबंधन एवं मानसिक आरोग्यता की प्राप्ति के लिए भक्तियोग का अभ्यास एक सहज, सरल एवं प्रभावी साधन है। ईश्वर के प्रति समर्पित होकर कार्य करना भक्ति है। ईश्वर प्रणिधान एवं ईश्वर को समर्पित होकर कर्म करने को भक्तियोग में प्रमुख स्थान दिया गया है जिसकी महिमा शास्त्रों में मिलती है।

Download
Pages:158-159
How to cite this article:
Dr. Mukesh Kumar Pathak "मानसिक आरोग्यता में भक्तियोग की उपादेयता: एक समग्र विश्लेषण". International Journal of Hindi Research, Vol 12, Issue 1, 2026, Pages 158-159
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.