Logo
International Journal of
Hindi Research
ARCHIVES
VOL. 12, ISSUE 1 (2026)
हिंदी साहित्य के माध्यम से मानवीय मूल्यों और मनोवैज्ञानिक चेतना का विकास
Authors
बबिता देवी
Abstract
साहित्य समाज को समाज का दर्पण कहा जाता है। हिंदी साहित्य में कहानियाँ, उपन्यास, नाटक आदि मानवीय मूल्यों, सामाजिक संबंधों के स्वरूप तथा व्यक्ति की मानसिक चेतना को अभिव्यक्त करने तथा समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनमे उपन्यास की अहम् भूमिका हैं। वर्तमान समय में जब समाज में लोग अनेक प्रकार की मानसिक, नैतिक एवं संवेदनात्मक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, ऐसे समय में साहित्य के माध्यम से मनोवैज्ञानिक चेतना और मूल्यबोध के विकास का अध्ययन अत्यंत प्रासंगिक हो जाता है। यह शोधपत्र विश्लेषण प्रस्तुत करता है कि साहित्य मानवीय मूल्यों जैसे करुणा, प्रेम, सहानुभूति, नैतिक जिम्मेदारी, आत्मबोध, एवं सामाजिक संवेदनशीलता के विकास में किस प्रकार सहायक होता है। इस शोध में हिंदी उपन्यासों में चित्रित पात्रों के माध्यम से व्यक्ति के कुंठा, द्वेष, भय, आंतरिक द्वंद्व, भावनात्मक संघर्ष तथा निर्णय प्रक्रिया का मनोवैज्ञानिक अध्ययन किया गया है। किसी साहित्य के पात्रों को जब पाठक पढते हैं समझते हैं तब साहित्य के पात्र पाठकों को आत्मचिंतन के लिए प्रेरित करते हैं, जिससे प्रभावित होकर उनमें मानवीय मूल्यों एवं नैतिक चेतना का विकास होता है। यह चेतना व्यक्ति और समाज के बीच अंतर्द्वंद्व को समाप्त करके संतुलन स्थापित करने में सहायक सिद्ध होती है। अतः यह शोधपत्र निष्कर्ष रूप में प्रस्तुत करता है कि हिंदी साहित्य किस प्रकार मानवीय मूल्यों, सामाजिक भावनाओं और मनोवैज्ञानिक चेतना के विकास के माध्यम से समाज को अधिक संवेदनशील, संतुलित और उत्तरदायी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Download
Pages:221-223
How to cite this article:
बबिता देवी "हिंदी साहित्य के माध्यम से मानवीय मूल्यों और मनोवैज्ञानिक चेतना का विकास". International Journal of Hindi Research, Vol 12, Issue 1, 2026, Pages 221-223
Download Author Certificate

Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.